इकबाल हुसैन
करोड़ों रुपए की लागत से महेशपुर के पांच व पाकुड़िया के सात जर्जर ग्रामीण सड़कों की होगी मरम्मती
पाकुड़: अब खस्ताहाल सड़कों पर दो पहिया व चौपहिया वाहन चालकों को सफर नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि विधानसभा क्षेत्र के 12 जर्जर सड़कों की मरम्मत होने जा रही है। उक्त बातें महेशपुर विधानसभा के विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी ने कहा। उन्होंने बताया कि महेशपुर की जनता चिरप्रतिक्षित मांग अब पुरी होने वाली है।झारखंड सरकार ने विधानसभा वासियों की मांग एवं मेरे प्रयास पर मोहर लगाते हुए महेशपुर प्रखंड के पाँच और पाकुडिया प्रखंड के सात जर्जर ग्रामीण सड़को की विशेष मरम्मति कार्य का प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो गया है। महेशपुर प्रखंड के भेटाटोला से भगाबाँध,धोबना से तुलसीपुर,भेटाटोला से रामनाथपुर,घाटचोरा से अखरासोल और कैराछातर से बिरकीबथान और पाकुडिया प्रखंड के अंगरगडिया से मधुपुर,डुमरसोल से सितपुर,आरईओ सड़क से दुग्गी बरमसिया,आरईओ सड़क से गायपाथर,सागबेड़िया से छोटा उदलपहाड़ी,राजपोखर से लखिपोखर सहित अन्य ग्रामीण सड़क है। राज्य सरकार के निर्देश पर इस जर्जर सड़क की कायाकल्प करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। विधायक ने कहा की इन सड़कों का निर्माण हो जाने से दोनों प्रखंडों के दर्जनों गाँव एक दुसरे से जुड़ जायेंगें और सैकड़ों लोगों को प्रखंड मुख्यालय आना-जाना सुगम हो जायेगा। विधायक ने कहा की इसके बाद विधानसभा का कई और महत्वपूर्ण सड़क एवं बड़े-बड़े पुल के लिए मैंने सरकार एवं सचिव पथ निर्माण विभाग को चीट्ठी लिखा है।उम्मीद है की इन सब योजनाओं को भी जल्द ही सरकार द्वारा स्वीकृति मिल जायेगी।क्षेत्र की विकास का पहचान अच्छी सड़कों एवं पुल पुलियों से होती है।जोकि महेशपुर विधानसभा में धीरे-धीरे नजर आने लगी है और अभी झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार भी बेहतरीन कार्य कर रही है। इधर इन सड़कों का प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान किये जाने से ग्रामीण भी काफी खुश नजर आ रहे हैं ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है।







