Search

March 11, 2026 12:34 pm

मुहर्रम पर निकाला गया भव्य ताजिया जुलूस, या हुसैन के नारों से गूंजा पूरा प्रखंड

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में मोहर्रम के अवसर पर ऐतिहासिक ताजिया जुलूस निकाली गई। ढोल-नगाड़, ताशों आदि परंपरागत वाद्यों के गूंज के बीच रोलाग्राम, बालियाडांगल, बड़कियारी, गायबथान, छोटाकेंदुआ, छ्क्कूधारा समेत कई गांव से निकाली गई इस ताजिया जुलूस को ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न सड़कों पर मातमपूर्ण माहौल के बीच घुमाया गया। इसके बाद आकर्षक ताजिये को मुस्लिम श्रद्धालुओं ने कर्बला मैदान तक पहुंचाया। नव युवक संघ रोलाग्राम मोहर्रम कमिटी के द्वारा शनिवार को सुबह 6 बजे से रात्रि शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। ज्ञात हो कि मोहर्रम में ताजियां, ताजिया के इजहार के साथ-साथ हक के जीत के प्रदर्शन का प्रतीक माना जाता है। ताजिया जुलूस में शामिल बच्चे, जवान, बूढ़े सभी या हुसैन या हुसैन का नारा लगा रहे थे। गांव से निकाले गए ताजिया देखने के लिए शहर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी यहां पहुंचे थे। ताजिया जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी डटे रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर