Search

March 11, 2026 10:51 am

मुस्लिम समुदाय के के लोगों ने मुहर्रम पर्व को काफी धूमधाम से मनाया

अब्दुल अंसारी

महेशपुर में मुस्लिम समुदाय के इस्लाम धर्मालंबियों के लोगों द्वारा मुहर्रम पर्व को काफी धूमधाम से मनाया गया। मुहर्रम पर्व मुस्लिम समुदाय का प्रमुख पर्व है। वहीं महेशपुर मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष मु. मुख्तार के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। इस संबंध में मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि इस्‍लाम धर्म के नए साल की शुरुआत मुहर्रम महीने से होती है, यानी कि मुहर्रम का महीना इस्‍लामी साल का पहला महीना होता है। वहीं मुहर्रम इस्लाम के चार पवित्र महीनों में से एक है। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातम का पर्व मुहर्रम मनाया जाता है। इस दिन हजरत इमाम हुसैन के अनुयायी खुद को तकलीफ देकर इमाम हुसैन की याद में मातम मनाते हैं। इमाम हुसैन और उनके अनुयायियों की शहादत की याद में दुनियाभर में शिया मुस्लिम मुहर्रम मनाते हैं। इमाम हुसैन, पैगंबर मोहम्मद के नाती थे। जो कर्बला की जंग में शहीद हुए थे। पर्व को लेकर महेशपुर पुलिस प्रशासन मुस्तेद दिखे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर