Search

April 25, 2026 1:20 pm

उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मृत्युंजय कुमार वर्णवाल ने समाहरणालय स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद कुमार दास ने उपायुक्त को ईवीएम वेयरहाउस के सुरक्षा प्रोटोकॉल के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में मौजूद सीसीटीवी कैमरें, अग्निशमन व्यवस्था, कुल कंट्रोल एवं बैलट यूनिट आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एफएलसी के कार्य को पारदर्शिता से पूर्ण करने के संबंध में भी कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
मौके पर अपर समाहर्ता मंजू रानी स्वांसी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, एसएमपीओ पवन कुमार, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230731 WA0025
IMG 20230731 WA0024 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!