Search

March 11, 2026 9:20 am

पाकुड़िया प्रखंड सभागार में एसडीओ हरिवंश पंडित की अध्यक्षता में बैठक की गई।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया स्थित सिद्धो कान्हु चौक पर सिद्धो कान्हो गोलंबर स्थल का सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर दो राजनैतिक दल के बीच उत्पन्न विवाद को शांति पूर्ण सुलझाने के लिए सोमवार को प्रखंड कार्यालय पाकुड़िया के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी हरिबंश पंडित की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई । बैठक में प्रशासन की ओर से अनुमंडल पदाधिकारी के साथ महेशपुर अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी नवनीत हेंब्रम, बीडीओ पाकुड़िया मनोज कुमार, सीओ किरण डांग,जिला परिषद पाकुड़ के जिला अभियंता जितेंद्र कुमार महतो ,प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी त्रिदीप शील,पंचायत सचिव अजीत हेंब्रम शामिल थे, जबकि भाजपा की ओर से प्रतिनिधि मंडल के सदस्य पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन,पूर्व विधायक सुफल मरांडी,हृदयानंद भगत,एलियन हांसदा एवं दुर्गा मरांडी शामिल थे और झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से झामुमो जिला संगठन सचिव कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा,उपाध्यक्ष मोइनुद्दीन अंसारी,उपाध्यक्ष अशोक भगत एवं देवीधन टुडू बैठक में शामिल हुए । बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी हरिबंश पंडित और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवनीत हेंब्रम ने सौंदर्यीकरण कार्य में उत्पन्न विवाद को लेकर दोनो पक्षों को वैध आधार और विचार बैठक में रखने को कहा , इसके बाद दोनों दलों के नेताओं ने अपना अपना पक्ष रखा । बैठक के प्रारंभ में ही अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि इस कार्य को उन्हे ही करने दिया जाएगा जो क्रियान्वन्य की सारी वैध प्रक्रिया को पूरी कर लिए हैं । जिला अभियंता जितेंद्र कुमार महतो ने विधायक निधि से सात लाख रुपए की लागत से स्वीकृत सिदो कान्हु गोलंबर का सौंदर्यीकरण और प्रतिमा स्थापना योजना संख्या 40/ 2023 – 24 का कार्यादेश प्रस्तुत किया । दोनो पक्षों का विचार और तर्क सुनने के बाद प्रशासन ने रुख स्पष्ट किया कि क्रियान्वयन की सभी वैध प्रक्रिया को पूरा करने वाले ही कार्य को करेंगे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर