Search

September 7, 2026 12:09 pm

विधायक ने की लब्दाघाटी विद्यालय के ऊपर कार्रवाई करने का दिया निर्देश

सतनाम सिंह

हिरणपुर (पाकुड़): विधायक दिनेश मरांडी ने छात्रा की मौत को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत लब्दाघाटी स्थित ईसीआई मिशन आवासीय विद्यालय के ऊपर कार्रवाई करने को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक पाकुड़ को निर्देश दिया है। जिससे कि घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो ।बीते 23 जुलाई की रात करीब दो बजे विद्यालय के छात्रावास में सो रही छात्रा रेबिका पहाड़िन , मनीषा पहाड़िन व सबीना पहाड़िन की अचानक पेट मे दर्द होने से बरहेट अंतर्गत चन्द्रगोडा मिशन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहाँ इलाज के दौरान मनीषा पहाड़िन की मृत्यु हो गई थी। इसकी सूचना तत्काल मृत छात्रा के परिजनों को नही दी गई। विद्यालय के सभी बच्चे जमीन में सोते है। वही विद्यालय में बच्चो की आवासीय सुविधाएं भी नगण्य है।इसको लेकर मृत छात्रा के पिता पतना प्रखंड अंतर्गत गुमा पहाड़ निवासी मेसा पहाड़िया ने विद्यालय प्रशासन के ऊपर मामला दर्ज कराया है। विधायक ने बताया कि इस विद्यालय में पूर्व में भी स्कूली बच्चों के साथ कई घटना घट चुकी है। जहाँ बच्चे सुरक्षित नही है। इसलिए विद्यालय प्रशासन के ऊपर सख्त कार्रवाई करना आवश्यक है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!