Search

September 7, 2026 12:11 pm

बीईईओ की अध्यक्षता में शिक्षक-शिक्षिकाओं की मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित की गई

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़िया में गुरुवार को बीईईओ मर्शिला सोरेन की अध्यक्षता में सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षक-शिक्षिकाओं की मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित की गई । मासिक गुरु गोष्ठी में मुख्य रूप से बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनवाने, पुस्तक वितरण करने तथा विद्यावाहिनी के संबंध में चर्चा की गई । साथ ही मासिक गुरु गोष्ठी में यू-डायस करेक्शन, एसडीएमआईएस फ्रिज , ई विद्यावाहिनी में पुस्तक इंट्री , शिक्षक एवं छात्रों की उपस्थिति , मध्याह्न भोजन योजना की रिपोर्ट, एसएमएस, चावल, राशि, रसोईया भुगतान के बारे में समीक्षा , गोष्ठी में नामांकन रिपोर्ट, ई-कल्याण छात्रवृत्ति, सावित्रीबाई फुले योजना, एफएलएन किट, शत-प्रतिशत नामांकन, साक्षरता समिति का विद्यालय स्तर पर गठन, किचन गार्डन का रिव्यू, आइएफए की गोली खिलाने एवं रिपोर्ट तैयार करने , शिक्षक एवं छात्र उपस्थिति तथा वैसे बच्चे जिनका एक ही विद्यालय में नामांकन होना जरूरी है एक से अधिक विद्यालयों में नामांकन नहीं होने का निर्देश दिया गया । जवाहर नवोदय विद्यालय तेलियापोखर से पहुंचे शिक्षक के एन पांडे ने बताया कि क्लास 6 में नामांकन के लिए ऑनलाइन करायें । मौके पर बीपीओ अल्फ्रेड मुर्मू , बीआरपी , सीआरपी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे ।

IMG 20230803 WA0040

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!