प्रशांत मंडल
सिमलोंग ओपी क्षेत्र के ग्रामीणों में जागरूकता को लेकर गुरुवार को ओपी प्रभारी टिंकू रजक के अध्यक्षता में ओपी परिसर में क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों के साथ एक बैठक आयोजित किया गया. बैठक में ग्राम प्रधानों को डायन प्रथा, साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा , मानव तस्करी सहित अन्य जानकारी दिया. उन्होंने कहा डायन प्रथा समाज के लिए कुप्रथा है. ऐसी सामाजिक कुप्रथा पर अंकुश लगाने के लिए ग्रामीणों में जागरूकता बेहद जरूरी है. ऐसे कुप्रथा न केवल महिलाओ को बल्कि समाज को भी नकारात्मक विचार से ग्रसित करता है. ऐसे कुरीति से महिलाओं को प्रताड़ित करना कानूनी अपराध है. और कानून में इसकी कड़ी सजा का प्रावधान है. सड़क सुरक्षा को लेकर उन्होंने बताया की 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाना गैरकानूनी है, पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट पहनने, ट्रिपल सवारी नहीं बैठाने, शराब या नशीली पदार्थों का सेवन कर वाहन नही चलने, यातायात नियमों का पालन करने तथा ड्राइविंग लाइसेंस सहित गाड़ी के सभी कागजात दुरुस्त रखने की सलाह दी गई. साथ ही उन्होंने मानव तस्करी पर जागरूक करते हुए कहा आपने गांव के कोई भी व्यक्ति , नजवान, महिला अगर दुसरे प्रदेश कार्य करने जाती है तो उसका सूचना थाना दे. किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपने परिवार के सदस्य को बाहर नही भेजे. वही बैठक में उन्होंने ग्रामीणों को पुलिस के साथ बेहतर सामंजस्य स्थापित करने की अपील किया. उन्होंने कहा पुलिस जनता के लिए है, क्षेत्र के कोई भी छोटी बड़ी समस्या को लेकर बेहिचल थाना आये. कानून को अपने हाथ मे ना ले. मौके पर सुरजा पहाड़िया , धर्मा पहाड़िया सहित अन्य उपस्थित थे।






