Search

May 1, 2026 1:12 pm

एमओ ने सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदारों को दिया सख्त निर्देश, प्रति महीना शत-प्रतिशत राशन वितरण करें सुनिश्चित।

धीरेन साहा

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय सभागार भवन में शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नवरीक रविदास की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में मुख्य रूप से सभी अपने लाभुकों का एससी,एसटी सर्वे, आधार सीडिंग , मोबाइल विडिं ,10 से अधिक सदस्यों का कार्ड का सत्यापन साथ ही आवंटन स्टॉक,चीनी,नमक ,धोती, साड़ी वितरण मृत लाभुकों सूची तैयार करने सहित अन्य के बारे में जानकारी लिया एवं समीक्षा की। एमओ ने सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रति महीना शत-प्रतिशत राशन वितरण सुनिश्चित करें।95 प्रतिशत से कम अनाज वितरण करनेवाले कुल 22 डीलरों को स्पस्टीकरण पूछा गया है एवं हिदायत देते हुए कहा कि वितरण प्रतिशत में सुधार करें अन्यथा कम वितरण करने वाले डीलरों की अनुज्ञप्ति रद्द कर दी जाएगी। साथ ही ए वाय कार्ड धारकों के लिए 2022- 23 का चीनी उपलब्ध करा दिया गया है।मौके पर प्रखंड क्षेत्र के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदार मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!