हेमंत कुमार हाँसदा
पाकुड़िया :- झामुमा प्रखंड कार्यालय पाकुड़िया में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा के अगुवाई में झारखंड आंदोलन में अग्रणी नेता माटी पुत्र वीर शहीद निर्मल महतो जी की शहादत दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया साथ ही झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले वीर शहीद निर्मल महतो जी झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष भी रह चुके थे। आज भी उनकी कमी खल रही है झामुमो प्रखंड कमेटी पाकुड़िया की ओर से पुनः शहादत दिवस पर नमन है। मौके पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य देवीलाल हांसदा मंजर आलम सुभाषिनी मुर्मू नेजाम अंसारी कुबराज मरांडी अकबर अली शाहजहान अंसारी मोहनलाल टुडू मंजूर अंसारी समेत अन्य उपस्थित थे।
Also Read: मदरसा बदरुल हुदा का सालाना जलसा, चार हाफिज की दस्तारबंदी, शिक्षा-संस्कार और भाईचारे का संदेश












