Search

July 30, 2026 11:00 pm

पत्थर का अवैध परिवहन कर रहे हाइवा को अंचल अधिकारी ने पकड़ थाना को किया सुपुर्द।

हिरणपुर (पाकुड़): अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने गुरुवार अहले सुबह हिरणपुर क्षेत्र में औचक छापेमारी किया। इस दौरान रानीपुर में लिट्टीपाड़ा की ओर भाग रहे पत्थर लदे हाइवा को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। वही जिला खनन पदाधिकारी को पत्र भेजकर हाइवा मालिक व चालक के ऊपर पांच लाख की जुर्माना की अनुसंशा किया है। सीओ रानीपुर चेकनाका निकट पत्थर लदे वाहनों की जांच कर रहा था , इस दौरान पत्थर लदे हाइवा संख्या जेएच 4 ए ए 9800 तेजी से लिट्टीपाड़ा की ओर भागने लगा , तब सीओ ने पीछा करते हुए वाहन को पकड़ा , वही चालक मौके से भाग निकला। वाहन में पत्थर से सम्बंधित किसी प्रकार का चालान नही पाया गया। बताते चले कि शहरग्राम – डांगापाड़ा के रास्ते प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में पत्थर लदे वाहनों का परिचालन हो रहा है। जो रानीपुर होते हुए गोड्डा जाती है। इसमे बिना मॉइनिंग चालान के भी वाहनों का परिचालन बेख़ौफ़ किया जा रहा है। एक चालान से दो बार पत्थर ले जाया जाता है। वही अधिकांश वाहनों में ओभरलोडिंग पत्थर पाया जाता है। हैरत की बात यह है कि डांगापाड़ा चौक में पत्थर माफियाओं द्वारा एक व्यक्ति को सूचना के लिए रखा गया है , जो प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी तुरन्त दे देता है। जिसकारण प्रशासन की छापेमारी सफल नही हो पाता है। इस सम्बंध में सीओ ने बताया कि अहले सुबह कई जगहों में छापेमारी की गई, रानीपुर में भाग रहे हाइवा को पकड़कर कार्रवाई की गई है। अवैध रूप से ले जा रहे सभी पत्थर लदे वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई होगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!