प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड के कमलघाटी पंचायत भवन में ग्राम स्वशासन अभियान के तत्वधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण ग्राम प्रधान को दिया गया। प्रखंड समन्वयक संजीत कुमार मरांडी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षण के माध्यम से ग्राम सभा सशक्तिकरण और स्थानीय स्वशासन प्रणाली को मजबूत करना है।इस कार्यक्रम में झारखंड के इतिहास भारतीय संविधान की मूल भावना और उसकी मौलिक अधिकार को बताया गया।भारतीय पंचायती राज अधिनियम, झारखंड पंचायती राज अधिनियम 2001, वन अधिकार कानून 2006 झारखंड पंचायत अनुबंध नियमावली 2022 पर विस्तृत चर्चा की गई।मौके पर पंचायत समन्वयक मनवेल मालतो, दासों मुर्मू सहित ग्राम प्रधान आदि उपस्थित थे।





