Search

May 1, 2026 4:46 am

मांदर की थाप पर विश्व अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया

आदिवासियों को हक अधिकार को खत्म करना चाहती है भाजपा: देवीलाल मुर्मू

हेमंत हांसदा

पाकुड़िया संवाददाता विश्व आदिवासी दिवस अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया के माहुलपहाड़ी गांव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश सचिव देवीलाल मुर्मू कार्यक्रम में उपस्थित हुए। आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रस्का हेम्ब्रम वशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित हुए कार्यक्रम के संचालन में पाकुड़ जिला कांग्रेस के जिला सचिव स्टीफन मरांडी ने किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत किया कार्यक्रमों में कांग्रेस प्रदेश सचिव देवीलाल मुर्मू ने कहा कि आज हमारे महोत्सवों के साथ कार्यक्रमों को आयोजित करने का प्रयास किया जा रहा है, जब से देश में भाजपा की सरकार बनी है तब से आदिवासियों के साथ दोहरा व्यवहार किया जा रहा है अब हमें समाज को शिक्षित बनाने की आवश्यकता है और अपनी वेशभूषा को बनाए रखने की आवश्यकता है युवा समाज को शिक्षित बनाने की आवश्यकता है। कांग्रेस नेता राष्का हेम्ब्रम ने कहा विश्व भर की आदिवासी जातियों में जागरूकता फैलाने और उनके अधिकारों के संरक्षण को प्रेरित करने के उद्देश्य से हर साल 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मौके पर महेशपुर अध्यक्ष कलीमुद्दीन, हिरणपुर अध्यक्ष मनोबर आलम, मोहम्मद कमाल अंसारी जुगनू हांसदा रेखा रानी मालतो पार्वती हेम्ब्रोम पाकुड़िया के अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष गनी सेख, प्रखंड उपाध्यक्ष नकुल राय, उपाध्यक्ष तैमुर अंसारी, करू मियां, झकसु मियां आदि दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं उपस्थित हुए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!