Search

May 1, 2026 3:04 am

विद्यालय के संयोजिका ने अध्यक्ष के विरुद्ध थाना में की शिकायत,एमडीएम की राशि हड़पने का लगाया आरोप।

बजरंग पंडित

महेशपुर(पाकुड़) उत्क्रमित उच्च विद्यालय बस केंद्रीय महेशपुर 2 में एमडीएम हेड की राशि अध्यक्ष द्वारा जबरन संयोजिका से लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। विद्यालय की संयोजिका माया लता हंसना ने इस बाबत स्थानीय महेशपुर थाना में अध्यक्ष टी कन शाह के विरुद्ध लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। दर्ज शिकायत में अध्यक्ष टिकन शाह पर 129000 रुपए विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष टिकट पर हड़पने का आरोप लगाया है। थाने में की गई शिकायत में संयोजिका का आरोप है कि अध्यक्ष हमें आदिवासी समझकर हमेशा अपमानित करते हैं और जबरन बैंक से पैसा निकासी कर पैसा ले लेते हैं। अब तक 129000 रुपए की निकासी करवा कर रख लिए हैं। इस बात को लेकर 31 जुलाई को मुखिया के मौजूदगी में बैठक हुई बैठक में टिकन साहब को पैसा वापस करने को कहा गया इस बात पर उनका कहना था कि मेरे पास अभी पैसा नहीं है बाद में लौट आएंगे। संयोजिका ने अध्यक्ष पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है और पत्र की प्रतिलिपि उपाय को भी सोपे है। उधर अध्यक्ष टेकन का पक्ष जानने के लिए उन्हें फोन किया गया तो वह फोन रिसीव नहीं किया। वही महेशपुर थाना प्रभारी आनंद पंडित ने कहा कि संयोजिका के द्वारा लिखित शिकायत मिली है स्टेशन डायरी में एंट्री कर जांच की जा रही है। अध्यक्ष को बुलाकर इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। उधर विद्यालय के प्रधानाध्यापक दुर्योधन साह को जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापक का चार्ज से हटाते हुए अमरनाथ मंडल को प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!