Search

April 30, 2026 6:22 pm

क्रॉस कंट्री दौड़ उत्साहवर्धन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न

राजकुमार भगत

लड़कों में ब्रेंटियस मरांडी व लड़कियों में संगीता मरांडी ने मारी बाजी

पाकुड़ । देश आजादी का अमृत उत्सव मना रहा है । इसे और उत्साहवर्धन के लिए 77 वें स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व जिला प्रशासन द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ रवाना किया। क्रॉस कंट्री दौड़ में लड़कों, लड़कियां के अलावे जिला प्रशासन के पदाधिकारी ने हिस्सा लिया। मैराथन दौड़ गांधी चौक से शुरू होकर सोनाजोड़ी और वहां से अनुमंडल कार्यालय आकर समाप्त हुई। प्रतिभागियों के साथ उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल एवं उनकी धर्मपत्नी रुचि बरणवाल, पुलिस अधीक्षक एच.पी जनार्दनन, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास, स्थापना उप समाहर्ता विकास कुमार त्रिवेदी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, प्रशासक,नगर परिषद कोशलेश यादव, पाकुड़ बीडीओ मो० सफीक आलम,अंचलाधिकारी आलोक वरण केसरी, पाकुड़ एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज,जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, एसएमपीओ पवन कुमार भी दौड़ में शामिल हुए।
10 किलोमीटर की दौड़ में प्रथम स्थान ब्रेंटियस मरांडी ने अर्जित की। इन्होंने 40 मिनट 24 सेकंड में दौड़ पूरी की। वहीं द्वितीय रंजीत किस्कु ने 40 मिनट 42 सेकंड व तृतीय स्थान अभिषेक कुमार ने 40 मिनट 8 सेकंड में पूरी की। वहीं गर्ल्स में संगीता मरांडी ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान मुस्कान कुमारी, तृतीय स्थान रिया कुमारी ने अर्जित की। पदाधिकारियों ने बारी-बारी से इन्हें पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

उपायुक्त ने प्रतिभागियों का किया उत्साहवर्धन

उपायुक्त ने प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएं दी। कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह पर आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन जिले के लिए सुखद और देश की आजादी के दिन को याद दिलाता है। आने वाले समय में ऐसे आयोजन और बेहतर हो इसको सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौड़ के मकसद देश के लिए युवाओं को उनके दायित्व के लिए जागृत करना है। समाज में एकता व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाना है। वहीं रुचि बरणवाल ने युवाओं और खेल प्रेमियों से कहा कि पाकुड़ में यह बहुत बेहतर प्रयास है। हमारी कोशिश होगी कि इस दौड़ प्रतियोगिता में महिलाओं की भागीदारी अधिक से अधिक सुनिश्चित कराई जाय।
।मालूम हो कि जिला प्रशासन द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न खेल संघों एवं सिविल सोसाइटी के सहयोग से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैराथन का आयोजन किया जाता है।
प्रथम स्थान अर्जित करने वाले ब्रेंटियस मरांडी को बतौर पुरस्कार साइकिल दिया गया। वहीं अन्य दोनों द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित करने वाले धावकों को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। उक्त आयोजन को सफल बनाने में जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा, रतन सिंह, जिला ओलंपिक संघ के सचिव रणवीर सिंह, राजीव पांडे, विश्वनाथ पंडित, दुर्गा मरांडी,दीपू उपाध्याय, नारायण चंद्र रॉय, रेखा कुमारी, राजेश,भैरव चुंडा मुर्मू, उत्पल कांति सिन्हा का सराहनीय प्रयास रहा है।

IMG 20230814 WA0076
IMG 20230814 WA0075 1
IMG 20230814 WA0072
IMG 20230814 WA0078
IMG 20230814 WA0073
IMG 20230814 WA0074
IMG 20230814 WA0077

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!