Search

April 30, 2026 4:56 pm

झामुमो प्रखंड कार्यालय में शान से फहराया तिरंगा

इकबाल हुसैन

महेशपुर /पाकुड़ :- 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को झामुमो प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां ने झंडोत्तोलन किया साथ ही तिरेंगे को सलामी दी एवं ध्वजारोहण के बाद आजादी के क्रांति वीरों को नमन किया. प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां ने लोगों को 77वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन हमारे लिए महत्वपूर्ण और खुशी का दिन हैं। इसी दिन वर्ष 1947 में अंग्रेजों से हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को आजाद करवाया था।उन्होंने बताया की हमारी आजादी हमें कितनी कुर्बानियों के बाद मिली और आज देश के सामने क्या क्या खतरे हैं. उन्होंने कहा कि आज संकल्प लेने का दिन है कि जिस तरह के भारत का संकल्प पं.जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल और महात्मा गांधी आदि देशभक्तों ने लिया था वैसा सपनों का भारत हमें बनाना है.
इस अवसर पर बीस सूत्री अध्यक्ष अब्दुल वदूद, सचिव माइकल मुर्मू, कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रॉम, रुहुल अमीन, जेम्स सुशील हेमबरम, प्रमुख शुभ लक्ष्मी मुर्मू, गाजी मण्डल, नसीम अहमद,गोलाक सिंह,मुन्ना प्यारेलाल, मेहबूब आलम, कलीमुद्दीन अंसारी, समसून मुर्मू, बिनीता मरांडी अनीता मरांडी, उप प्रमुख नाशिमा खातून,पप्पू अंसारी,पोलटू मण्डल, अरशद,मुताहार शेख, जोशीम शेख, स्टेफान मुर्मू,सेंटू शेख, मुबारक करीम, संतोष हेमबरम,निर्मला मुर्मू,मजिबूर रहमन, बोकुल शेख, अजीम शेख,मैनुद्दीन अंसारी एवं इक़बाल हुसैन सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण सगींत बच्चे मौजद थे.

IMG 20230815 WA0043

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!