Search

April 30, 2026 4:57 pm

झामुमों जिलाध्यक्ष ने शान से फहराया तिरंगा झंडा

राजकुमार भगत

पाकुड़। स्थानीय बिरसा चौक में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव द्वारा सर्वप्रथम भगवान बिरसा के भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन उपरांत आन बान और शान से 10:40 बजे भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी वही जिला बीस सूत्री कार्यालय पाकुड़ में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्याम यादव द्वारा जिला बीस सूत्री सदस्य उदय लखमानी, जोसेफिना हेम्ब्रम, बबलु किस्कू व अन्य सदस्यों सहित शहर के आम नागरिकों तथा बच्चों के उपस्थिति में पूर्वाह्न 10:50 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वज के सम्मान में उपस्थित लोगों द्वारा राष्ट्रीय गान जन– गण– मन गया गया व भारत माता की जय, जय हिंद, वंदे मातरम जैसे कई गगन भेदी नारे लगाए गए। श्याम यादव ने आपने संबोधन में कहा की आज भारत आजादी की 76 वीं वर्षगांठ महापर्व के रूप में बड़े धूम धाम से मना रहा है। परंतु आज हमे उन वीरों को स्मरण एवं नमन करना अति आवश्यक है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने का एक बड़ा अवसर है, उन माताओं को नमन करने का विशेष दिन हैं जिन्होंने ऐसे वीरांगनाओं को जन्म दिया। जिन्होंने आजादी के खातिर कदम से कदम मिलाकर ब्रिटिश हुकूमत को उखाड़ फेंकने का काम किया। देश उन सभी क्रांतिकारियों का सदैव ऋणी रहेगा जिन्होंने आजादी में आपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मौके पर जिला सचिव सुलेमान बास्की, जिला संगठन सचिव महमूद आलम, जिला कोषाध्यक्ष बाबुधन मुर्मू, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान, युवा जिला सचिव उमर फारूक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, महिला मोर्चा जिला सचिव सुशीला देवी, मजदूर मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार चौबे, केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष, केंद्रीय सदस्य दीपू मुर्मू, जिप अध्यक्ष जुली ख्रीस्टमुनी हेम्ब्रम, पाकुड़ , सहित सैकड़ों सदस्य व समर्थक मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!