Search

April 30, 2026 12:31 pm

सहयोग संघर्ष समिति ने जरूरतमंदों को पहुंचाया राशन

बजरंग पंडित

पाकुड़ के बुजुर्ग पत्रकारों को भी किया सम्मानित

पाकुड़: शहर स्थित समुदायिक भवन मे बुधवार को सहयोग संघर्ष समिति द्वारा अमरदीप गोस्वामी के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में सिविल सर्जन डॉ मंटू टेकरीवाल पहुंचे।इस दौरान अमरदीप गोस्वामी ने बताया की सहयोग संघर्ष समिति मंच को पाकुड़ के कुछ युवाओं द्वारा आर्थिक रूप से सहयोग कर बनाया गया है।इसका उद्देश्य पाकुड़ जिले के उन असमर्थ परिवारों की मदद करनी है जो पूर्ण रूप से लाचार अवस्था में जीवन यापन कर रहे है।इसी के तहत समिति के सदस्यों ने अलीगंज निवासी गुड़िया परवीण, खदानपाड़ा निवासी 85 वर्षीय वृद्ध दंपत्ति धीरेन राजा माल एवं खदानपाड़ा निवासी टिबि से ग्रसित हैं विधवा महिला सुमित्रा देवी को एक माह का समस्त राशन दिया गया।इसी के तहत पाकुड़ में पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सम्पूर्ण जीवन देने वाले तिन वरिष्ठ पत्रकारों जिनमे ओमकार भगत,काशीनाथ साहा एवं लाल मोहन साहा को सिविल सर्जन डॉ मंटू टेकरीवाल, केकेएम कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर त्रिवेणी भगत, पाकुड़ के समाज सेवी प्रवीर भट्टाचार्य, मीरा फाउंडेशन की मीरा प्रवीण सिंह,पूर्व वार्ड सदस्य सीमा सोनी भगत, पूर्व वार्ड सदस्य रुपाली सरकार ने शाल ओढ़ाकर एवं कलम व डायरी देकर सम्मानित किया।सभी सम्मानित सदस्यों ने बारी बारी अपनी बातों को रखा। सिविल सर्जन ने उपस्थित लोगो को इस समिति के उद्देश्य को लेकर सराहा एवं सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में बताया और गरीबो के लिए हर सम्भव चिकित्सा से मदद का वादा किया।मंच का संचालन समिति के संगरक्षक बबलू भगत ने किया। मंच का समापन समिति के संगरक्षक नविन सिंह ने किया। समिति के संगरक्षक नीरज तिवारी की कार्यक्रम में अहम भूमिका रही। इस कार्यक्रम में आलोक साहा, इलू कुमार, नेपु सरदार, उदय सेन, लालू कुमार, छोटन कुमार, गोतम कुमार, खुसबू देवी,अमित तिवारी, अमित मिश्रा, बाबुधन मुर्मू इत्यादि उपस्थित रहे।

IMG 20230816 WA0081
IMG 20230816 WA0082

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!