Search

April 30, 2026 8:27 am

जिले में स्वास्थ्य सुविधा होगी मजबूत, मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा : उपायुक्त

राजकुमार भगत

इच्छुक उम्मीदवार करें आवेदन

पाकुड़। जिले में स्वास्थ्य सेवाएं जल्द ही मजबूत होगी। उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के निर्देश पर जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है। कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व” के तहत विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए है। जिले में जल्द ही छह डॉक्टरों की नियुक्ति होगी । जिसमें एक फिजिशियन, एम.डी., एक आर्थोपेडिक सर्जन, एक जनरल सर्जन, एक बाल रोग विशेषज्ञ, एक एनेस्थेटिस्ट (अंशकालिक), एक नेत्र सर्जन(अंशकालिक) शामिल है। उक्त पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 26.अगस्त 2023 को सुबह के 10 बजे से 11 बजे तक उपायुक्त कार्यालय के सम्मलेन कक्ष में प्रमाणपत्र सत्यापन समय व तिथि निर्धारित की गई है।उपायुक्त ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में स्वास्थ्य सुविधा प्रभावित होने नहीं दिया जाएगा। जिले के लोगों को जिले में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। जिले में जल्द ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की बहाली की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!