Search

April 30, 2026 7:01 am

उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा छापेमारी कर 10 लीटर महुआ शराब को जप्त किया

धीरेन साहा

उत्पाद विभाग के टीम ने गुरुवार को महेशपुर थाना अंतर्गत सिमपुर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर लक्खीचरण मुर्मू के घर में छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान घर से करीब 10 लीटर महुआ शराब जब्त करते हुए विक्रेता व घर मालिक लक्खीचरण मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया. वही उत्पाद विभाग के दरोगा सन्नी विवेक तिर्की ने बताया कि महेशपुर थाना अंतर्गत सिमपुर में महुआ शराब बेचने की सूचना कई दिनों से मिल रही थी. जिसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने उक्त घर पर छापेमारी कर करीब 10 लीटर महुआ शराब जब्त करते हुए एक अभियुक्त लक्खीचरण मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!