Search

April 30, 2026 4:21 am

डीलर ने किया अनाज गबन, डीएसओ ने किया अनुज्ञप्ति रद्द

सतनाम सिंह

पाकुड़। उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के निर्देश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सदर प्रखंड अंतर्गत तारानगर पंचायत के जन वितरण प्रणाली विक्रेता राजकुमार रविदास (अनुज्ञप्ति संख्या-04/1994) को अनाज गबन के मामले में कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से रद्द किया है। उक्त डीलर के विरुद्ध 168 कार्डधारियों को खाद्यान्न वितरण नहीं करने की शिकायत दर्ज कराई थी। ऑनलाइन के आधार पर माह मई 2023 में आपके द्वारा 84.65 क्विंटल आवंटन में से 31.93 क्विंटल खाद्यान्न वितरण नहीं किया गया है। मई 2023 में ऑनलाइन के आधार पर 52.72 क्विंटल खाद्यान्न वितरण नहीं किया गया जबकि भंडारित गोदाम में सिर्फ1.45 क्विंटल गेहूं पाया गया। गोदाम में 52.72 क्विंटल खाद्यान्न स्टॉक नहीं रहना खाद्यान्न गवन कर कालाबाजारी करना प्रतीत है।जांच के क्रम में किसी प्रकार का बोर्ड संधारित एवं पंजी संधारित नहीं पाया गया। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को जांच का निर्देश दिया था। जांच के क्रम में मामला सत्य पाया गया। वहीं मामले को लेकर उक्त जन वितरण प्रणाली दुकानदार से 31/07/ 2023 को तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की गई थी। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर
पाकुड़ प्रखंड के तारानगर पंचायत के जन वितरण प्रणाली विक्रेता राजकुमार रविदास हुसैन(अनुज्ञप्ति सं०-04 /1994) को खाद्यान्न गबन मामले में तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए एहसान स्वयं सहायता समूह पंचायत ईलामी के साथ संबंद्ध करने की अनुशंसा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पाकुड़ द्वारा की गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!