अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया प्रखण्ड कार्यालय कक्ष में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के सफल संचालन हेतु मंगलवार को सभी प्रखंड अध्यक्ष, सभी राजनीतिक दल के साथ मनोज कुमार प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पाकुड़िया सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी की अध्यक्षता मे बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सहमति से मतदान केंद्र संख्या 240 के भवन को जर्जर होने के कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्थानांतरित करते हुए मध्य विद्यालय मोगलाबान्ध एवं मतदान केंद्र संख्या 214 अत्यंत ही जर्जर होने के कारण मतदान केंद्र आंगनबाड़ी केंद्र मडगांव में स्थापित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया । मौके पर बीपीआरओ त्रिदीप शील , बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा , झामुमो सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम , भाजपा एस टी मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सुकलाल मिर्धा , कोंग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इसलाम अंसारी,मोहन टुडू सहित अन्य उपस्थित थे।





