Search

April 29, 2026 10:39 pm

पाकुड़ पॉलिटेक्निक में चंद्रयान 3 के लैंडिंग का हुआ लाइव टेलीकास्ट

राजकुमार भगत

पाकुड़। अंतरिक्ष जगत में भारत आज इतिहास रचने जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 आज शाम चंद्रमा की सतह पर ‘साफ्ट लैंडिंग’ करेगा। पूरी दुनिया इस पल का इंतजार कर रही है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अनुसार यह उपलब्धि भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। यह अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की प्रगति का प्रतीक होगी। एजेंसी ने बताया कि मिशन तय समय पर है। सिस्टम की जांच भी नियमित रूप से की जा रही है। इसके साथ ही मिशन की निगरानी कर रहे लोग भी जोश और ऊर्जा से भरे हुए हैं।
चंद्रयान-3 बुधवार यानी 23 अगस्त को ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करेगा। इसे लेकर पूरा देश आशांवित है। उम्मीद भरी नजरें इन लम्हों को लाइव देखना चाहती हैं। ISRO ने बताया है कि चंद्रयान-3 बुधवार को शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद पर उतरेगा।इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए आज पाकुड़ पॉलिटेक्निक में चंद्रयान-3 के सॉफ्ट लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट किया गया जिसे देखकर छात्र जोश से भर गये और पूरा प्रांगन भारत माता की जय के नारे से गूंज उठा I

IMG 20230823 WA0032

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!