राजकुमार भगत
पाकुड़। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने बुधवार को फोटोयुक्त मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2024 के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा की।निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ उपायुक्त ने समाहरणालय स्थित सभागार में बैठक की। उपायुक्त ने बैठक में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2024 के तहत हो रहे घर-घर सत्यापन का कार्य, बीएलओ रजिस्टर, करेक्शन स्लिप एवं डेथ केस,पुअर इमेज, ब्लैक एंड व्हाइट फोटो, रजिस्टर के माध्यम से मतदाताओं की विवरणी को शुद्धिकरण, पन्ना वेरिफिकेशन आदि कार्यो की समीक्षा की।उपायुक्त ने फोटोयुक्त मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के कार्यो को ईआरओ जिम्मेवारी पूर्वक एवं तत्परता के साथ कर्तव्य निर्वहन करने का निदेश दिया। उन्होंने सभी ईआरओ, एईआरओ को तीन दिनों के अंदर सभी कार्यों को शत प्रतिशत को पूरा करने का निर्देश दिया। बीएलओ के माध्यम से संपादित कार्यों के पर्यवेक्षण एवं जांच हेतु विभाग स्तर से प्राप्त निदेशानुसार सभी पर्यवेक्षक, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के स्तर से मतदान केंद्रों में पन्ना वेरिफिकेशन एवं होम टू होम वेरिफिकेशन का कार्य किया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह-उपायुक्त ने मतदाता पुनरीक्षण संबंधित गतिविधियों में प्रगति लाने का सख्त निदेश दिया है।बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, अपर समाहर्ता श्रीमती मंजू रानी स्वांसी, सहायक समाहर्ता श्री कृष्णकांत कनवाड़िया, अनुमंडल पदाधिकारी श्री हरिवंश पंडित, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद कुमार दास, एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित थे।





