Search

April 29, 2026 10:30 pm

सरस्वती शिशु मंदिर में गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती मनाई गई।

धीरेन साहा

पाकुड़िया उषादेवी सरस्वती शिशु मंदिर पाकुड़िया में बुधवार को गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनाई गई । इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानाचार्य नीरज कुमार तिवारी ने संत तुलसीदास के चित्र पर माल्यार्पण कर किया । इस अवसर पर विद्यालय में प्रांतीय स्तर के निबंध, चित्रकला और सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें विद्यालय के भैया बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । आगे, विद्यालय के भैया बहनों ने मनमोहक भजन के साथ-साथ भाषण प्रस्तुत कर अपनी भावनाएं प्रकट की । इस शुभ अवसर पर प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन के जरिये तुलसीदास जी के जीवनी पर प्रकाश डाला । वहीं उनके दोहे के बारे में वर्णन करते हुए कहा कि धर्म दया भावना से उत्पन्न होता है और अभिमान जो सिर्फ पाप को ही जन्म देता है,जब तक मनुष्य के शरीर में प्राण रहते हैं तब तक मनुष्य को दया भावना कभी नहीं छोड़नी चाहिए मौके पर विघालय के सभी आचार्य,दीदी एवं छात्र-छात्र उपस्थित थे।

IMG 20230823 WA0051

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!