Search

April 29, 2026 10:39 pm

तेज रफ्तार अज्ञात बाइक की टक्कर से दो व्यक्ति गंभीर रूप से हुए घायल

धीरेन साहा

महेशपुर थाना क्षेत्र के काठशल्ला गांव के पास बुधवार को एक अज्ञात बाइक के धक्के से बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के इंग्लिशपाड़ा गांव निवासी नागबीर शेख और टोनी शेख बाइक में सवार होकर महेशपुर से इंग्लिशपाड़ा जा रहे थे. इसी दरम्यान काठशल्ला के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेजरफ्तार अज्ञात बाइक चालक ने सामने से धक्का मारकर फरार हो गया. जिससे टोनी शेख और नागबीर शेख गंभीर रूप से घायल हो गया. वही घटना की सूचना महेशपुर पुलिस को मिलते ही घटना स्थल पहुँचकर घायलों को सीएचसी महेशपुर पहुँचाया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपाचर कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!