Search

April 29, 2026 10:30 pm

नकली घरेलू पदार्थ बनाने पर मेरिको इंडिया लिमिटेड कंपनी ने मारा एक घर पर छापा।

सतनाम सिंह

महेशपुर थाना क्षेत्र के अम्बेडकर चौक स्थित आजाद कॉलोनी के एक कमरे में मेरिको इंडिया लिमिटेड का नकली जास्मीन तेल, टाटा -टी उत्पाद फर्जी आदि सामान बनाकर बेचने का खुलासा हुआ है। इस मामले में मोरिको इंडिया लिमिटेड कंपनी के प्राइम इन्वेस्टिगेशन कंपनी के प्रमुख जांचकर्ता रंजीत कुमार सिंह ने अपने सहयोगी ग्वाह के साथ मिलकर गुप्त सूचना के आधार पर महेशपुर आजाद क्लोनी में छापामारी कर भारी मात्रा में नकली और फर्जी सामान बरामद की है। जहां एक गोदाम से कंपनी के अधिकारी श्री सिंह ने मैरिको कंपनी का नकली एवं फर्जी जास्मीन तेल का भरा हुआ 90 एमएल का 1645 पीस, मेरिको कंपनी का नकली एवं फर्जी जास्मीन तेल खाली बोतल 1820 पीस, मोरीको कंपनी का नकली ढक्कन 2000 पीस, मोरीको कंपनी का नकली एवं फर्जी जास्मीन तेल का रैपर 550 पीस समेत कुल 40,000 पीस के अलावे टाटा कंज्यूमर केयर लिमिटेड कंपनी का टाटा टी भरा हुआ पैकेट 225 ग्राम का 550 पीस टाटा टी का भरा हुआ 100 ग्राम का 644 पैकेट, खाली पैकेट 600 पीस ,नकली चायपत्ती,250ग्राम का 500 पीस जप्त किया गया है इस मामले को लेकर मोरक्को कंपनी के प्राइम इन्वेस्टिगेशन कंपनी के प्रमुख जांचकर्ता रंजीत कुमार सिंह ने महेशपुर थाना में लिखित शिकायत कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया है।

IMG 20230823 WA0058

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!