अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया थाना क्षेत्र के जटांग खक्सा गाँव में एक खेत पर हाई वोल्टेज बिजली प्रवाहित तार का चपेट में आने से एक महिला घायल होकर बेहोश हो गई । मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम महिला फुलमुनि किस्कु पति बड़ा हेम्ब्रम खेत में मवेशी चरा रही थी और एक हाथ में छाता पकड़ी हुई थी । खेत के पास 11 हजार हाई वोल्टेज तार काफी नजदीक झुका हुआ है जो उसके छाते के संपर्क में आ गया और उसे एक ही झटके में नीचे गिरा दिया जिससे वह बेहोश हो गई । उसके परिजनों द्वारा प्राथमिक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाकुड़िया लाया गया । यहां डॉ अभय यादव द्वारा इसे प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया ।





