Search

June 19, 2026 9:14 pm

आगलगी से झोपड़ीनुमा पशुशाला पूरी तरह हुई जल कर राख।

बजरंग पंडित

महेशपुर अंचल क्षेत्र के रघुनाथपुर- डांगापाड़ा गांव में शनिवार देर शाम सानारुल शेख के झोपड़ीनुमा पशुशाला में अचानक आग लग गई. आगलगी की घटना से अफरातफरी मच गई. वही आनन-फानन में पीड़ित सानारुल शेख ने अपने परिवार तथा आसपास के लोगों के सहयोग से पशुशाला में बंधे एक भैंसा, एक गाय, छ: बकरियों तथा दो बछड़ों को सुरक्षित बाहर निकालते हुए काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. तब तक पशुशाला राख में तब्दील हो गई. जानकारी के अनुसार आगलगी की घटना में लगभग 50 हजार रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है.

IMG 20230903 WA0053

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!