Search

June 19, 2026 10:17 pm

नीट-यूजी परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने केंद्रों का किया निरीक्षण और तैयारियों की समीक्षा

21 जून को होगी परीक्षा, दो केंद्रों पर 548 परीक्षार्थी होंगे शामिल; कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन के निर्देश

पाकुड़। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली नीट-यूजी परीक्षा 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने शुक्रवार को समाहरणालय में समीक्षा बैठक करने के बाद डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (बालिका), पाकुड़ परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैठक में बताया गया कि जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (बालिका), पाकुड़ में 188 और पाकुड़ पॉलिटेक्निक में 360 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दोनों केंद्रों पर कुल 548 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी, जबकि परीक्षार्थियों का प्रवेश सुबह 11 बजे से शुरू होगा। दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, पेयजल, बिजली, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था सहित सभी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी रखी जाए और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कदाचार की संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर केवल एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र के साथ ही प्रवेश मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, चिट-पुर्जा, प्रतिबंधित सामग्री एवं अन्य सामान लेकर प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल, एंबुलेंस एवं मेडिकल टीम की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की इस महत्वपूर्ण परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। परीक्षा संचालन निर्धारित मानकों के अनुसार हो और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

img 20260619 wa0018378235718666946863
img 20260619 wa00199008204215674352419

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!