Search

April 29, 2026 12:11 pm

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 को लेकर कैम्प का आयोजन किया गया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया उपायुक्त पाकुड़ के निदेशानुसार सोमवार को प्रखण्ड कार्यालय सभागार, पाकुड़िया प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पाकुड़िया डा मनोज कुमार के देख रेख में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 अंतर्गत कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बीएलओ पर्यवेक्षक के पर्यवेक्षण में सभी बीएलओ द्वारा बीएलओ एप के माध्यम से हाउस टू हाउस सर्वे का ऑनलाइन, न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं (एएमएफ) अपडेट करने तथा 10 से कम प्रपत्र 6 वाले मतदान केंद्रों में कम से कम 10 फॉर्म ऑनलाइन करने का कार्य किया गया। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 06 महेशपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता, पाकुड़ के द्वारा उक्त कैंप का निरीक्षण एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। कैम्प में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी डा मनोज कुमार, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, त्रिदीप कुमार शील, बीएलओ पर्यवेक्षक रोहित गुप्ता,दिनेश भंडारी, एकरामूल हक़ अंसारी, लालू रविदास, प्रेम प्रकाश टुडू एवं सभी बीएलओ पर्यवेक्षक सहित बीएलओ उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!