राजकुमार भगत
Also Read: डीएमफटी फंड पर करोड़ों के दुरुपयोग की आशंका, सामाजिक कार्यकर्ता ने निष्पक्ष जांच की मांग की
पाकुड़ । बुधवार को सत्य सनातन संस्था के सदस्य व कालिभसान निवासी संजय सिंह ने सत्य सनातन संस्था के सयुक्त सचिव अजय भगत के भतीजी को रक्तदान कर जान बचाया है । संस्था के सदस्य राहुल सिंह ने बताया कि संस्था के सयुक्त सचिव अजय भगत जो स्वय दूसरो को रक्तदान करवाते है, आज उन्ही को अपने भतीजी के लिए रक्त की आश्यकता पड़ी। संस्था के सदस्य संजय सिंह ने ही पुराना सदर अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष में पहुंच कर रक्तदान किया जिस बच्ची की जान बचाई जा सकी। उन्होंने कहा कि रक्तदान करके काफी अच्छा लगा, लोगो को आगे बढ़ चढ़ कर रक्तदान करना चाहिए, मौके पर हिरणपुर से सूरज शील एवम अन्य उपस्थित थे।










