Search

April 29, 2026 10:55 am

भाजपा नगर द्वारा मेरी माटी , मेरे देश कार्यक्रम आज विधिवत शुभआरंभ हुआ

राजकुमार भगत

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के आह्वान पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती ,भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिन को सेवा पखवाड़ा सफल कार्यक्रम मनाने हेतु भाजपा नगर के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार शाह के अध्यक्षता में एवं अतिथि के तौर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह,विधानसभा संजोयक मीरा प्रवीण सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष सपा शाह की गरिमामय उपस्थिति में भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई,बैठक के उपरांत सेट हिंदू मल मध्य विद्यालय शक्ति केंद्र बूथ क्रमांक 425 ,426 ,427 पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आज विधिवत्त पूर्व में सैनिक रहे स्वर्गीय शिव शंकर मुखर्जी के आवास पर जाकर उनके धर्मपत्नी के हाथों से अपने आंगन के माटी अमृत कलश में हम सबों के बीच समर्पित किया एवं कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया नगर परिषद के अध्यक्ष रहे सपा शाह जी के द्वारा भी अपने आवास अपने आंगन का माटी लाकर अमृत कलश में समर्पित किया गया साथ ही साथ पाकुड़ नगर के 19 शक्ति केंद्रों पर यह कार्यक्रम आयोजित होना है जिसका विधिवत शुभारंभ हो चुका है
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत 19 शक्ति केंद्रों से प्रभारी नियुक्त किया गया, जिसमें हर घर से 2 चुटकी मिट्टी अमृत कलश में संग्रह किया जाएगा जिसका उद्देश उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानी और वीरों का सम्मान करना है जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया, बैठक एवं कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी भाजपा के वरिष्ठ नेता सपन कुमार दुबे, सुशील शाह ,नगर महामंत्री सोहन मंडल नगर महामंत्री पार्थ रक्षित ,युवा मोर्चा के नेता जीतू सिंह,नगर मंत्री प्राची चौधरी ,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रतन भगत ,किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष कुंदन सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष गणेश रजक ,ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष अभिक दास, मुरारी मंडल वह कई बूथ के अध्यक्ष कार्यक्रम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।।।।

IMG 20230907 WA0033
IMG 20230907 WA0034

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!