Search

June 19, 2026 5:08 pm

बाइक के धक्के से साइकिल चालक गंभीर रुप से घायल हुआ।

धीरेन साहा

महेशपुर थाना क्षेत्र के बलियापतरा गांव के पास गुरुवार देर शाम बाइक के धक्के से साइकिल चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। वही स्थानीय लोगों ने जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए सीएचसी महेशपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने घायल की नाजुक स्थिति को देख बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर थाने के एसआई शैलेंद्र कुमार नायक पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर घटना की जानकारी ली। मिली जानकारी के अनुसार जसय किस्कू 50 लौंगबेहड़ा गांव निवासी साइकिल से रोलाग्राम हटिया जा रहा था। इसी दरम्यान विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक ने सामने से धक्का मार दिया। जिससे जसय किस्कू गंभीर रुप से घायल हो गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!