सतनाम सिंह
महेशपुर थाना पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर की दी सलामी।
डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने शुक्रवार को महेशपुर एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया. एसडीपीओ कार्यालय में आगमन होते ही डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल को जवानों के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई. निरीक्षण में पुलिस कप्तान पाकुड़ हृदीप पी. जनार्धन, एसडीपीओ महेशपुर नवनीत एं0 हेम्ब्रम उपस्थित थे. डीआईजी ने एसपी, एसडीपीओ सहित अन्य अधिकारियों से अलग-अलग गतिविधियों की जानकारी ली. मौके पर एसपी, एसडीपीओ के अलावे अमड़ापाड़ा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव, महेशपुर प्रभारी पुलिस निरीक्षक उमा शंकर, महेशपुर थाना प्रभारी आनंद पंडित, पाकुड़िया थाना प्रभारी अभिषेक राय, रदीपुर ओपी प्रभारी चंदन कुमार गुप्ता सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.





