Search

June 19, 2026 11:46 am

उपायुक्त ने की आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक, दिया आवश्यक दिशा निर्देश

राजकुमार भगत

समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी व जिले के सभी एमओ व एजीएम, डीएसडी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ खाद्य आपूर्ति विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने एनएफएसए, ग्रीन कार्ड, आदिम जनजाति परिवार कल्याण योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना, किरासन, चीनी, नमक वितरण इत्यादि का प्रखंडवार समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को प्रखंड वार आवंटन की स्थिति प्रतिवेदन 24 घंटे के अंदर उपलब्ध सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा ईआरसीएमएस के तहत प्रखंडवार सभी लंबित आवेदनों का ससमय निष्पादन करने व मृत लोगों का नाम राशन कार्ड से हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी अगले बैठक में पीपीटी तैयार करने के क्रम में विगत बैठकों का भी प्रगति प्रतिवेदन तैयार करना सुनिश्चित करने का आवश्यक निर्देश दिया

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!