Search

June 19, 2026 7:32 pm

महेशपुर कृषि तकनीकी सूचना केंद्र में कृषक गोष्ठी का हुआ आयोजन

इकबाल हुसैन

महेशपुर कृषि तकनीकी सूचना केंद्र में मंगलवार को कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया.इस दौरान दर्जनों किसान एवं किसान मित्र उपस्थित हुए सहायक तकनीकी प्रबंधक शांतनु कुमार सील ने उपस्थित ग्रामीणों को टपक सिंचाई के लिए अधिक से अधिक किसानों का आवेदन भरने केवाईसी ऋण माफी योजना के तहत छूटे हुए किसानों का केवाईसी, पीएम किसान के लाभुकों का केवाईसी आधार सीडिंग लैंड सीडिंग कार्य में तेजी लाने पर चर्चा की गई. लक्ष्य के अनुसार अधिक से अधिक किसानों का केवाईसी का आवेदन भरने का निर्देश दिया गया. सहायक तकनीकी प्रबंधक अभिजीत कुमार सील ने आत्मा अंतर्गत संचालित योजनाए जैसे प्रशिक्षण परिभ्रमण कृषक वैज्ञानिक अंतरमिशन मिला आदि के बारे विस्तार जानकारी दी गई. महिंद्रानाथ सील एवं महेंद्र सिंह ने भी उपस्थित किसानों को केवाईसी के लिए अधिक से अधिक किसानो को आच्छादित करने का निर्देश दिया.इस मौक़े पर कई किसान मित्र एवं कृषक उपस्थित थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!