अमर भगत
अमड़ापाड़ा प्रखंड बिकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी ने पंचायत दिवस सह लाभुक दिवस के अवसर में पाडेरकोला पंचायत अंतर्गत विभिन्न गाँव पहुँच लंबित प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी ने लाभुकों को 10 अक्टूबर तक आवास कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. वहीं लंबित आवास को 10 अक्तूबर तक पंचायत सचिव को हर हाल में पूर्ण कराने का सख्त निर्देश दिया. आवास निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने पर लाभुक एवं पीएम आवास में संलिप्त बिचौलिये के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की भी हिदायत दी। मौके पर जेई जयराज कुमार, मखिया ,पंचायत सचिव सिमोन हासदा, सुनील सहित अन्य मौजूद थे.






