Search

April 29, 2026 4:50 am

दो माह का राशन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीण प्रखंड कार्यालय पहुंच दिया आवेदन।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड के बासितकुंडी पंचायत अंतर्गत बरमशिया गांव के नाराज राशन कार्डधारक को बीते 2 महीने से राशन नहीं मिलने से शनिवार को प्रखंड कार्यालय पहुंच गए।दर्जनों की संख्या में पहुंचे महिला-पुरुष कार्डधारक बरमशिया गांव से आये थे।जैसे ही एमओ नवरिक रविदास प्रखंड कार्यालय पहुंचे कार्डधारक धनमोनी मरांडी, सोनाली हेंब्रम, ताला सोरेन, महंतो मुर्मू, कालेश्वरी टुडू, पुलक किस्कु, चार्ल्स हेंब्रम, पिपरी टुडू सहित अन्य दर्जनों कार्डधारकों ने महिला विकास स्वयं सहायता समूह पातपाहाड़ी के डीलर के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। कार्ड धारकों ने आवेदन में लिखा है कि डीलर हम लोगों को अगस्त एवं सितंबर दो महीने से राशन नहीं मिल रहा है। हम लोगों को यथाशीघ्र राशन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही कहा कि राशन दी भी जाति है तो उसमें कटौती की जाती है।ऐसे और कई तरह के आरोप राशन कार्डधारकों ने डीलर के ऊपर लगाएं।एमओ नवरिक रविदास ने बताया कि उक्त डीलर के पास सितंबर से दिसंबर 2022 तक 55 कुविंटल खाद्यान्न अवशेष बचा हुआ है । फिर भी अगर डीलर द्वारा कार्डधारकों को राशन नहीं दिया जा रहा है तो शिकायत के आधार पर जांच कर दोषी पाए जाने पर डीलर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20230923 WA0037 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!