Search

April 29, 2026 12:54 am

मदरसा अहलेसुन्नत गौसिया अशरफिया में फातेहा खानी का किया आयोजन

राजकुमार भगत

पाकुड़ । ईद मिलादुन नबी के मोबारक मौके पर मंसूरी टोला स्थित मदरसा अहलेसुन्नत गौसिया अशरफिया में देग फातेहा की गई और शीरनी का बितरण किया गया ।फातेहा खानी से पहले मदरसा परिसर में मौलाना मो रियाज़ अशरफी ने नबी के शान में नातिया कलाम पढ़ी । साथ ही नबी पर सलातो सलाम पढ़ा मौके पर सामूहिक दुआ की गई । जिसमें मुल्क में अमन चैन और आलमे इस्लाम को दुआ मगफिरत की गई ।अशरफी ने कहा कि आज का दिन तमाम आलमे इस्लाम के लिए बड़े खुशी की बात है । हम लोग रसूल की आमद पर खुशी का इजहार करते है लोगों को आपसी भाई चारा से जिंदगी साजिदगुजारने की दुआ करते है। मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद मो रियाज़ अंसारी ,नूर आलम ,मो जहीर ,बिट्टू अंसारी ,फरहाद मंसूरी , साजिद ,चमन ,रिजवान समेत दर्ज़नो अकीदत मन्द मौजूद थे

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!