Search

April 29, 2026 12:55 am

लिट्टीपाड़ा में पोषण माह समापन समारोह का किया गया आयोजन

प्रशांत मंडल

उत्कृष्ट कार्य करने वाली सेविकाओं को किया सम्मानित

लिट्टीपाड़ा( पाकुड़ ) प्रखंड के बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को पोषण माह समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सेविकाओं को पूरे माह पोषण अभियान कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संचालन हेतु आभार प्रकट करते हुए महिला पर्यवेक्षिका चंदना सिंह ने सेविकाओं को पोषण माह में समाप्ति के बाद भी पुरे तत्पर्यता से कार्य करने, बच्चों का नियमित पोषण जांच करने को कहा। साथ लिट्टीपाड़ा प्रखंड को कुपोषण मुक्त बनाने का सफल प्रयास करते रहने की बात कही गई ।इस अवसर पर गर्भवती महिला का गोद भराई एवं 6 माह से ऊपर बच्चों का अन्नप्राशन किया गया।साथ ही समाज कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सेविकाओं को महिला पर्यवेक्षिका चंदना सिंह,प्रमिला हेंब्रम,बीपीआरओ के.सी.दास एवं बीपीओ मानिक दास द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही 30सितंबर को अपना माटी, अपना देश कार्यक्रम के तहत उपस्थित सेविकाओं को आंगनबाड़ी केंद्र पर झंडोत्तोलन कर पोषण माह का समापन करने का निर्देश दिया।इस आयोजन में परियोजना की सभी सेविका एवं अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230929 WA0074
IMG 20230929 WA0073

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!