Search

April 28, 2026 10:12 pm

स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक

लिट्टीपाड़ा पाकुड़( प्रशांत मंडल)

स्वच्छ भारत अभियान के तहत महात्मा गांधी की 154 वी जयंती से एक दिन पहले यानी रविवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड में आरएसएस के विभाग सेवा प्रमुख केवल मंडल के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान तिलका मांझी चौक, सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण सहित अन्य स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को अपने आस पास स्वच्छ रखने का संदेश दिया। साथ ही साथ स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान भाजपा नेता दानियल किस्कू ने कहा कि महात्मा गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि के लिए आज पुरे लिट्टीपाड़ा में स्वच्छता अभियान चलाया गया।स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में स्टेट बैंक लिट्टीपाड़ा के कर्मचारी,समाज सेवी गणेश ठाकुर,निमाय मंडल,रक्षाकर साहा,शांतनु भारती सहित शिशु मंदिर के बच्चों ने हाथ बढ़ाया।

IMG 20231001 WA0051

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!