Search

April 28, 2026 7:34 pm

बैठक में संसद ने अधिकारियों को जिम्मेदारी से समय पर कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

सतनाम सिंह

प्रगति में लापरवाही विधि सम्मत होगी कार्रवाई : सांसद

पाकुड़। बुधवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक, राजमहल सांसद विजय हांसदा ने लंबित कार्यों को पूरा करने का अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया। सांसद ने कहा कि वैसे गांव जहां अभी तक बिजली पहुंच नहीं पाई है में बिजली बहाल करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया।
सामाजिक सुरक्षा विभाग के समीक्षा के क्रम में सांसद ने कहा की वैसे दिव्यांग लाभुक का चयन करें जो पेंशन योजना से अभी तक लाभान्वित नहीं हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, शहरी समीक्षा के क्रम में नगर परिषद प्रशासक के द्वारा बताया गया कि 2752 आवास का लक्ष्य था जिसमें से 1781 आवास को पूर्ण कर लिया गया एवं 971 आवास कार्य प्रगति पर है। सांसद ने कहा कि जिले में वैसे विद्यालय जहां पर पानी और बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं है। सारी व्यवस्थाएं को दुरुस्त करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया।इसके अलावा माननीय सांसद ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना – एकीकृत वाटरशेड प्रबंधन कार्यक्रम, डिजिटल भारत भू अभिलेख आधुनिकीकरण, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं श्रमिक कल्याण को लेकर विस्तृत समीक्षा की। योजनाओं को ससमय पूर्ण कराए जाने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारी को निदेश दिया गया । सांसद ने स्पष्ट कहा कि पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी को समझे ! किसी भी तरह की लापरवाही न हो अन्यथा विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपायुक्त श्री मृत्युंजय कुमार बरणवाल, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती जूली खिष्टमणी हेम्ब्रम, उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, सहायक समाहर्ता (भा०प्र०से०)श्री कृष्णकांत कनवाड़िया, अपर समाहर्ता श्रीमती मंजू रानी स्वांसी, अनुमंडल पदाधिकारी श्री हरिवंश पंडित, सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार भगत एवं सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी समेत अन्य सभी विधायक के प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित थे।

IMG 20231004 WA0019

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!