Search

April 28, 2026 2:05 pm

भारत की जनगणना 2027 के अन्तर्गत बेरमो प्रखण्ड सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ

अक्षय कुमार

बेरमो। भारत की जनगणना 2027 के अन्तर्गत बेरमो प्रखण्ड में सोमवार को बेरमो प्रखण्ड के सभागार कक्ष में प्रगणनक एवं पर्यवेक्षकों के प्रथम बैंच का प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-सह-चार्ज पदाधिकारी, बेरमो द्वारा द्वीप प्रज्वलित करते हुए किया गया।

img 20260427 wa00985782881733828676813

एवं उनके द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को दिया गया। उक्त मौके पर प्रभारी सांख्यिकी पर्यवेक्षक-सह-सहायक चार्ज पदाधिकारी, बेरमो सुनील कुमार, शेषनाथ रूज,विजय मिश्रा द्वारा प्रशिक्षण कार्य किया गया।

motion photo 25866767707466890305687180101504903489

मौके पर कालीचरण रवानी,अमित कु० सिंह, विनोद बिहारी विश्वकर्मा अजय कु० वर्णवाल,भागीरथ महतो, विरेन्द्र कु० महतो, खेम नारायण महतो, मनोज कु० विश्वकर्मा आदि को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बेरमो द्वारा बताया गया कि जनगणना कार्य 2027 को पूरी दक्षता एवं ईमानदारी के साथ पूर्ण समर्पण के साथ सममय किया जाना है, जो त्रुटि रहित हो, जनगणना कार्य का देश के विकास में विशेष योगदान होता है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही किये बिना जिम्मेवारी के साथ कार्य किया जाना है।

motion photo 15270932107530207598549848975408550599
संबोधित करते अधिकारी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!