अमर भगत
Also Read: ई-कोर्ट्स प्रशिक्षण से डिजिटल होगी न्याय प्रक्रिया, अधिवक्ताओं और कर्मियों को मिली नई तकनीकी दक्षता।
अमड़ापाड़ा:- बीते बुधवार को पचुवाड़ा रंगाटोला में हुए सड़क जाम मामले में डीबीएल कोल प्रबंधन के प्रिंस कुमार के लिखित शिकायत पर अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 51/ 2023 दर्ज की गई है। मामले में पाँच नामजद सहित 30-35 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। रंगदारी मांगने सरकारी कार्य में बाधा पहूंचाने व राजस्व को नुकसान पहुंचाने सहित अन्य मामलों में पाँच नामजद सहित अन्य को आरोपी बनाया गया है।
अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 51/2023 में रोथा तुरी, बालेश्वर केवट, मनोज हांसदा, सोनिया देहरी, रंजीत देहरी सहित 30- 35 अज्ञात के विरुद्ध डीबीएल कोल प्रबंधन ने प्राथमिकी दर्ज कराया है।





