सतनाम सिंह
Also Read: राज्य स्तरीय खेल प्रतिभा चयन ट्रायल में पाकुड़ के 6 खिलाड़ियों का चयन, जिले में खुशी की लहर।
पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में नगर परिषद के अंतर्गत चल रहे विभिन्न योजनाओं की प्रगति, राजस्व, स्वच्छ भारत मिशन, पेयजल, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की।उपायुक्त ने नगर परिषद प्रशासक से शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई नियमित रूप से करने, लाईट लगाने, बैंक कॉलोनी स्थित पार्क को साफ-सफाई एवं शहरी जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।मौके पर प्रशासक, नगर परिषद राजकमल मिश्रा, नगर प्रबंधक मृत्युंजय पांडे, नगर मिशन प्रबंधक मनीष मिश्रा, कनीय अभियंता निमाय सरकार समेत अन्य उपस्थित थे।






