Search

April 28, 2026 5:03 pm

मंडरो के डायरिया प्रभावित गांव का सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण।

व्यवस्था के अभाव में मरीज का जमीन पर चल रहा इलाज।

जिला ब्यूरो:-अमित चौधरी/सहयोगी/मंडरो:-संवाददाता विजय कुमार साह।

साहिबगंज/मंडरो:-प्रखंड के सिमड़ा पंचायत अंतर्गत मोतीझील आदिवासी गांव में डायरिया से तीन दर्जन व्यक्ति प्रभावित हो गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग उपचार के लिए पूरी तरह अलर्ट है। इसकी सूचना मिलते हीं डायरिया से प्रभावित गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप कर रही है। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंडरो में भर्ती मरीजों का उपचार डॉ एन एन सिंह, सीएचओ रवि जाटव, सीएचओ मोहन सिंह, एएनएम प्रमिला किस्कू, मिनी बास्की, पूनम कुमारी के देखरेख में चल रहा है। इसकी सूचना मिलते ही सिविल सर्जन अरविंद कुमार एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को प्रभावित गांव एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित डॉक्टर एवं कर्मी को आवश्यक निर्देश देते हुए ईलाज में कोई भी लापरवाही नहीं बरतने की बात कहा। बताते चले की उक्त गांव के लगभग तीन दर्जन व्यक्ति डायरिया से ग्रसित है और सभी का उपचार चल रहा है जानकारी के अनुसार आधा दर्जन मरीज को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज रेफर किया गया है। इधर उपचार कर रहे डॉक्टर ने बताया कि दूषित पानी पीने और मछली खाने की वजह से गांव में डायरिया से लोग ग्रसित हुए हैं साथ ही बारिश का मौसम होने की वजह गांव के आसपास सभी पेयजल स्रोत का पानी दूषित हो गया है। इधर एक साथ इतने लोग डायरिया से ग्रसित होने के कारण गांव में मातम ऐसा छाया हुआ है। स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एक अतिरिक्त एंबुलेंस उपलब्ध कराया है। स्वास्थ्य विभाग की पोल तो उस वक्त खुल गई जिस समय डायरिया से ग्रसित मरीजों को उपचार के लिए सीएचसी मंडरो में भर्ती कराया गया था और उन मरीजों का उपचार के लिए बेड तक का व्यवस्था नहीं था। जिसके कारण कई मरीजों को जमीन पर लेटाकर उपचार किया जा रहा था। जबकि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा व्यवस्था के नाम पर प्रतिमाह करोड़ों रुपए विभाग खर्च करती है। डायरिया से ग्रसित व्यक्ति में अर्जुन बास्की, बिटी बास्की, मुन्ना मुर्मू, लाल मरांडी, जोहनी हेंब्रम, श्रीमती मरांडी, बोधराय मंराडी, मिलर हांसदा , बाबूलाल मुर्मू, अनीता हांसदा, मरांगबिटी हांसदा, मरांगमय मरांडी, मयाबिटी टूडू , जेठा हांसदा , सिमोन हांसदा, ढेहकुरी सोरेन, लाल मरांडी, पीथा हेंब्रम, शांति हांसदा, मरागमोय हेंब्रम, सती हेंब्रम, आसरिन्त हेंब्रम, अमित हेंब्रम, संजय हेंब्रम, दशमत मरांडी, होपनमोय मुर्मू , मंगलमय, बाजी हेंब्रम, सिरमा सोरेन, संतोष मरांडी, लखन मरांडी, रस्का मरांडी एवं बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया मरीज में श्रीमती मरांडी, बोधराय मरांडी असरीन्ता सोरेन, जेठा हांसदा बाबूजी मरांडी शामिल है।

IMG 20231008 WA0038

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!