बजरंग पंडित
महेशपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को बीडीओ सह सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी उमेश मंडल के अध्यक्षता में प्रखंड के सभी बीएलओ पर्यवेक्षकों, बीईईओ , समेत कई विद्यालय के शिक्षकों के साथ आवश्यक बैठक की. बैठक में बीडीओ श्री मंडल ने बीएलओ पर्यवेक्षक को 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं का सत्यापन करने, ब्लैक एंड व्हाइट एवं पुअर क्वालिटी फोटो वाले मतदाताओं का फोटो सुधार करने, सभी चिन्हित 53 मध्य विद्यालय एवं हाईस्कूल में 18 वर्ष पूर्ण हो चुके छात्रों का मतदाता सूची में नाम दर्ज करने एवं आदिम जनजाति परिवारों के छूटे हुए सदस्यों का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने का निर्देश दिया गया. मौके पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी प्रसेनजित मंडल, अंचलाधिकारी संजय कुमार सिंन्हा, सीआई राजेश कुमार साहा, गणेश कुमार समेत दर्जनों बीएलओ एवं पर्यवेक्षक,, कनीय अभियंता, सहायक आभियंता उपस्थित थे।





