Search

June 19, 2026 9:16 pm

चाँचकी पंचायत के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में निकाली गई प्रभात फेरी।

सतनाम सिंह

आउटरीच कार्यक्रम के तहत दी गई कानूनी जानकारी।

नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में आज मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर डालसा सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में जागरूकता सह आउटरीच कार्यक्रम के साथ साथ पाकुड़ प्रखंड के चांदपुर, रघुनंदनपूर, जयकिस्तोपुर, पृथ्वीनगर के सभी गांव बरमसिया, सितेश नगर ,गंगारामपुर , चांचकी अंजना, काबिलपुर समेत अन्य गांवों में लगभग 2500 लोगों को जागरूक की गई । रघुनंदनपुर उर्फ चांचकी पंचायत में प्रभात फेरी निकाली गई।
इस विशेष प्रभात फेरी कार्यक्रम के तहत लोगों को खासकर बच्चे, महिलाएं, दिव्यांग, अनूसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति , या योग्य व्यक्ति को सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण योजनाओं से जागरूक कर जोड़ना है ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति योजनाओं के लाभ से लाभान्वित हो सकें। साथ ही इस कार्यक्रम के तहत निः शुल्क कानूनी सहायता का लाभ बढ़ चढ़ कर ले सके । ऐसे तमाम विधिक सेवाएं जो ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मिलती है लोग लाभ ले सके । इसके अलावा नालसा स्कीम के तहत् पीड़ित मुआवजा से लेकर कई लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
आज 100 दिवसीय विशेष जागरूकता सह आउटरीच अभियान के तहत् कई पंचायत के गांव में विधिक जानकारी दी गई साथ ही मानव तस्करी, बाल श्रम, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह जैसे कई कुप्रथा के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। मौके पर ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ पीएलवी सायेम अली, खुदु राजवंशी ,याकूब अली, चंद्र शेखर घोष, मैनुल शेख, एवम् नीरज कुमार राउत,समेत सबंधित क्षेत्रों के ग्रामीण मौजूद रहे।

IMG 20231010 WA0038
IMG 20231010 WA0037

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!