बजरंग पंडित
महेशपुर पाकुड : महेशपुर प्रखंड अंतर्गत महर्षि महि तपोवन आश्रम कैराछतर में पंद्रह दिवसय सत्संग ध्यान अभ्यास का कार्यक्रम संचालित है । जो की 14 अक्टूबर को समाप्त हो जायेगा, स्वामी प्रमोद बाबा से पूछे जाने पर इन्होंने बताया कि पितरों के उद्धार हेतु सत्संग ध्यान अभ्यास भजन का कार्यक्रम आयोजित है। इस कार्यक्रम में अनेकों भक्त गण शामिल हो रहे है।इस कार्यक्रम में स्वामी मधवानंद महाराज , स्वामी महेंद्र महाराज, बालन्नद महाराज, और विवेकानंद महाराज महात्मा गण की उपस्थिति में कार्यक्रम संचालित है। इस कार्यक्रम का संचालन का कार्यभार डा जीवन नारायण पंडित ने संभाला है. कार्यक्रम में रोहित बाबा, कार्तिक मिर्धा, लाल बिहारी राय, ठाकुर तथा ग्रामीण , आदिवासी समुदाय के अनेकों भक्त गण शामिल हुए ।





